26 Apr 2024, 12:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कृष्णपाल सिंह  इंदौर। निगम की योजना है कि इस बार गर्मी में पूरे शहर को रोजाना पानी मिल सके और अधिक से अधिक लोगों की पानी की जरूरत पूरी हो सके। इसके लिए नर्मदा के तृतीय चरण से पूरा 360 एमएलडी और पहले व दूसरे चरण से 180 एमएमडी पानी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही जब 540 एमएलडी पानी मिलने लगेगा, तो रोजाना सप्लाय भी शुरू कर दिया जाएगा, जो अभी एक दिन छोड़कर होता है। इसके लिए मेयर मालिनी गौड़ और कमिश्नर मनीषसिंह द्वारा रणनीति बनाई जा रही है।

यह हैं प्लानिंग
इस टास्क को पूरा करने के लिए नर्मदा के तृतीय चरण की पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जलूद पंपिंग स्टेशन के पास ही नर्मदा में अलग से एक संपवेल तैयार किया जाएगा। जहां चार अलग-अलग मोटर्स के जरिए नदी से सीधे 360 एमएलडी पानी लिया जाएगा और फिर इसे भकलाय तक लिफ्ट कराया जाएगा। यहां से पानी सीधे शहर पहुंचेगा। नई संरचना होने की वजह से इसमें लीकेज और वॉल्व खराब होने की संभावना कम रहेगी और शहर को तृतीय चरण से पूरा 360 एमएलडी पानी मिलने लगेगा।

जिम्मेदारों का कहना
गर्मी में मिलने लगेगा पानी

शहर में रोजाना पानी देने की योजना पर काम कर रहे हैं। नए गांव में भी पानी पहुचाएंगे और नई टंकियां बनाएंगे। नर्मदा के सभी चरणों से पूरी क्षमता से पानी लेंगे। नई लाइन भी डाल रहे हैं।
- मालिनी गौड़, मेयर

पता लगा रहे हैं, कहां क्या दिक्कत है

पानी के लॉसेस को काम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम पड़ताल कर रहे हैं कि कहां पर क्या दिक्कत है और उसे कैसे दूर करें। गर्मी तक शहर में पानी की सप्लाय बढ़ाई जाएगी।
- मनीष सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

छह माह में तैयार हो जाएगा संपवेल

जलूद पंपिंग स्टेशन के पास अलग से चार पंप लगाए जाएंगे। वहीं संपवेल भी लगेगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब सात करोड़ खर्च होंगे। छह महीने में काम पूरा हो जाएगा। गर्मी में पूरा 540 एमएलडी पानी मिलेगा।
- बलराम वर्मा, जलकार्य समिति प्रभारी

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »