27 Apr 2024, 01:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

सिक्स लेन होगी हुकमचंद घंटाघर चौराहा से गीता भवन तक की सड़क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2016 10:06AM | Updated Date: Sep 8 2016 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। कासलीवाल परिवार से करोड़ों की जमीन दान में मिलने के बाद निगम ने यहां तेजी से काम शुरू कर दिया है। बुधवार को हुकमचंद घंटाघर से 400 फीट दूर रिलायंस के पास की दीवार हटा दी गई। साथ ही हाईटेंशन लाइन को छू रहा एक विशाल पेड़ भी काट दिया गया। अब फोर लेन सड़क सिक्स लेन हो जाएगी। साथ ही दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे। बीच में डिवाइडर भी होगा।

बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा तोड़ा
सीमेंट की सड़क बनाने के लिए पोकलेन से गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यहां 100 मीटर की सड़क बनेगी। उधर, कासलीवाल परिवार की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा बुधवार को तोड़ दिया गया। इससे वाहन आसानी से निकल रहे हैं। मलबा भी हटाया जा रहा है। पतरे लगाकर घंटाघर की सुरक्षा कर दी गई है।

कहीं कब्जा तो कहीं रास्ता
गीता भवन चौराहा से हुकमचंद घंटाघर तक 130 मीटर को छोड़ दिया जाए तो बचे 550 मीटर पर सड़क 50 से 60 फीट चौड़ी है। इसमें वाहनों का कब्जा हो गया है। कहीं-कहीं तो अवैध निर्माण हैं। बचे स्थान पर ट्रांसफॉर्मर लगा है। इस कारण सड़क गीता भवन चौराहा से तो खुली है, आगे बढ़ते ही सिकुड़ गई है। हुकमचंद परिसर तक इसकी चौड़ाई 40 फीट में सिमट गई। यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती है।

ये होगा परिवर्तन
सिक्स लेन सड़क में एक लेन नौ फीट या तीन मीटर रहेगी। इसमें डिवाइडर के साथ ही तीन से पांच फीट चौड़े फुटपाथ भी रहेंगे।

वाहन चालकों को मिलेगी राहत

हम मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि काम जल्द पूरा हो जाए। निगम द्वारा तैयार योजना के तहत ही सड़क की चौड़ाई रखी जाएगी। इसके बनने से वाहन चालकों को होने वाली परेशानी काफी हद तक कम होगी।
-मनीष सिंह, कमिश्नर

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »