26 Apr 2024, 16:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

महापौर ध्यान दें, पशुपालकों के ‘कब्जे’ में है शहर का पश्चिम क्षेत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2016 10:30AM | Updated Date: Aug 26 2016 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कृष्णपाल सिंह इंदौर। राजबाड़ा के पास कुंवर मंडली, इतवारिया बाजार, कुमार मोहल्ला, बड़ा गणपति, महूनाका ये वे स्थान हैं जहां पशुपालकों के बाड़े हैं। इनसे निकलने वाले पशुओं के झुंड शहर की सड़कों को बाधित कर रहे हैं। आए दिन इनसे दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग तो उनके चक्कर में जान तक गंवा चुके हैं।

जनता, प्रशासन यहां तक के कोर्ट तक इससे चिंतित है, लेकिन शहर के पश्चिम क्षेत्र की ‘चहेती’ महापौर अब तक इससे ‘अंजान’ दिख रही हैं। तभी तो उनकी नाक के नीचे पल रहे ये पशु शहर की नाक में दम कर रहे हैं।

पशुपालकों के सबसे चर्चित स्थान

बापू नगर
सपना संगीता भगवानदीन नगर
अग्रसेन लोहा मंडी की और इंद्रा कॉम्पलेक्स
राजबाड़ा के पास कुंवर मंडली
नगर निगम के पीछे कुमार मोहल्ला
सुदामा नगर अत्रिदेवी कॉलेज के सामने।
इतवारिया बाजार
बड़ा गणपति के पास
वीआईपी रोड शेषाद्री  कॉलोनी
तिलक नगर श्मशान, बड़ी ग्वालटोली

सूची तैयार, कार्रवाई का इंतजार
हाल ही में निगम द्वारा इस संबंध में तैयार की गई सूची इस बात की पुष्टि कर रही है। अधिकारियों ने पशुपालकों के जो 36 बाड़े चिह्नित किए हैं उनमें से अधिकांश पश्चिम में आते हैं। निगम ने इसके अलावा 246 अन्य पशुपालकों की भी सूची बनाई है। हालांकि कार्रवाई शुरू होती नजर भी आ रही है, क्योंकि आपराधिक प्रकरण वाले पशुपालकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बाड़े तोड़ेंगे
पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बांधना, भोजन नहीं देना, सड़क पर खुला छोड़ देना  ये सभी अपराध की श्रेणी में आता है। पशुपालकों के ये कृत्य ट्रैफिक एक्ट का भी उल्लंघन करते हैं। इनके कारण लोगों के हाथ-पैर टूट रहे हैं। इनके खिलाफ एफआईआर करेंगे और अवैध बाड़े तोड़े जाएंगे। 
- देवेंद्रसिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम

कराएंगे एफआईआर
पशुपालकों की अलग-अलग स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। इसी आधार पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे। इनके बाड़े भी तोडेगे और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश करेंगे तो एफआईआर दर्ज कराएंगे।                                                                                                      - मालिनी गौड़, महापौर

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »