08 May 2024, 17:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

प्रेम जाट  इंदौर। बोतलबंद ‘गंगाजल’ पूरे देश में हिट साबित हो रहा है। इसकी बिक्री भारतीय डाक (इंडिया पोस्ट) कर रहा है। इंदौर में 11 जुलाई से जीपीओ से इसका वितरण शुरू हुआ था। इसके लिए फिलेटेलिक ब्यूरो में नया काउंटर भी खोला गया था, लेकिन शहरवासी आज भी इससे वंचित हैं। इसके पीछे वजह भी दिलचस्प है। दरअसल, विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभारंभ अवसर पर ही इसकी पूरी खेप खरीद ली थी।  इसके बाद दूसरी खेप में सिर्फ 50 बोतल आर्इं, वह भी कर्मचारियों ने खुद व रिश्तेदारों के लिए खरीद ली। अब लोगों को स्टॉक खत्म होने का कहकर एक दो दिन बाद आने का कहा जा रहा है।

ट्रांसपोर्टेशन में आ रही समस्या
अधिकारियों का कहना है कि हमारे यहां ऋषिकेश के प्लांट से गंगाजल आता है। वहां तेज बारिश के कारण पेकिंग और ट्रांसपोर्टेशन नहीं हो पाने से सप्लाय बाधित हुई है। इस कारण नया स्टॉक नहीं मिल पा रहा है।

गंगोत्री और ऋषिकेश  का है जल
यहां मिलने वाला गंगाजल दो जगहों से मंगाया जा रहा है। पहला गंगोत्री से, दूसरा ऋषिकेश  से। ग्राहक अपनी पसंद के अुनसार जल खरीद सकते हैं।

आॅनलाइन भी मंगा सकते हैं
गंगाजल को आॅनलाइन भी मंगवाया जा सकता है। इसके लिए  www.epostoffice. gov.in/ पर बने लिंक पर जाना होगा। आॅनलाइन लागत में स्पीड पोस्ट प्रभार शामिल हैं।

भोपाल भेजी है डिमांड

ऋषिकेश से गंगाजल भरा जाता है, जो दिल्ली होते हुए भोपाल आता है। वहीं से पूरे प्रदेश में डिमांड के अनुसार इसे डाकघरों में सप्लाय किया जाता है। हमने डिमांड भोपाल भेज दी है। एक-दो दिन में स्टॉक आ जाएगा। जहां तक कर्मचारियों के बोतल खरीदने का सवाल है, तो कोई भी भुगतान देकर बोतल खरीद सकता है। 
- एमके श्रीवास, सहायक निदेशक पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय इंदौर

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »