26 Apr 2024, 23:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती है। चर्चा है कि उर्वशी रौतेला, अब्बास-मस्तान की फिल्म में काम करने जा रही हैं। अब्बास-मुस्तान, एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म नाने जा रहे हैं। जिसके लिए उर्वशी रौतेला को लीड रोल के लिए चुन लिया गया है। फिल्म की शूटिंग 20 जून से शुरू होगी। फिल्म का नाम क्या है इस बात की जानकारी नही मिल सकी है।  उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। उर्वशी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए नए-नए पोस्ट करती रहतीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »