26 Apr 2024, 14:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

B'DAY SPCL: 19 साल में कितनी बदल गई है शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 12:45PM | Updated Date: Sep 22 2017 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस सना सईद आज 29 साल की हो गईं हैं। उनको करियर की पहचान 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजलि की भूमिका से मिली।

इसके बाद वे 'स्टूडैंट ऑफ द ईयर' में भी नजर आई थीं। आज हम उनके बर्थडे के खास मौके पर उनके बारे में दिलचस्प बातें बताएंगे। कहा जाता है कि सना को 'कुछ कुछ होता है' के लिए ऑडिशन देने वालीं 200 गर्ल्स में से चुना गया था।

इससे पहले भी उन्हें राहुल गुप्ता की फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' के लिए एक ऑफर मिल चुका था, लेकिन सना ने अपनी पढ़ाई छूटने के कारण इंकार कर दिया था। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग अपने समर वैकेशन के दौरान की थी। 'कुछ कुछ होता है' के बाद स्टार प्लस पर चतुर चाची के रूप में फॉक्स किड्स शो होस्ट करती नजर आई थीं। 

इसके अलावा उनके पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो सना, सलमान खान के पुराने दोस्त इकबाल रत्नसी के बेटे जहीर को डेट कर चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »