मुंबई। आगामी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रचार के लिए शाहरुख खान उर्फ हैरी ने अहमदाबाद शहर का दौरा किया जहाँ शाहरुख ने सेजल नाम की लड़कियों से खास मुलाकात भी की।
"जब हैरी मेट सेजल" के निर्माता ने शाहरुख की अगुवाई वाली एक प्रतियोगिता की शुरुवात की थी, जिसके परिणामस्वरूप जिस शहर में बहुमत सेजल निवास करती है अभिनेता उस शहर में जाएंगे। पूरे देश से 7000 से अधिक सेजल हैरी से मुलाकात करने पहुँची।
शाहरुख ने पहले ही घोषित किया था कि वह उस शहर की यात्रा करेंगे जहाँ अधिकतम सेजल होंगी और अपने शब्दों पर कायम रहते हुए शाहरुख ने अहमदाबाद का दौरा किया। टीम जब हैरी मेट सेजल की इस प्रतियोगिता ने अहमदाबाद में जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की और अधिकतम संख्या में सेजल शाहरुख खान से मुलाकात करने पहुँची।
शाहरुख ने न केवल सभी सेजल का स्वागत किया बल्कि उनके नाम का सम्मान करते हुए शाहरुख ने उनके साथ उसी पोज़ में खड़े हो कर तस्वीरें भी खिंचवाई। साथ ही शाहरुख ने महिलाओं को अपनी इस फ़िल्म का पहला गाना 'राधा' भी दिखाया। "राधा" गीत सुन सभी लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी और सभी मिल कर यह गाना गुनगुनाने लगी।
पूरी दुनिया मे शाहरुख ने सेजल की तलाश की।
शाहरुख खान और टीम 'जब हैरी मेट सेजल' ने फिल्म से 'मिनी ट्रेल्स' की एक श्रृंखला के साथ प्रचार की शुरुवात की है जो हैरी और सेजल के व्यक्तित्वों, जटिलताओं और सपने को उजागर करता है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, 'जब हैरी मेट सेजल' इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है। फिल्म में शाहरुख खान पंजाबी हरिंदर सिंह नेहरा और अनुष्का शर्मा गुजराती लड़की सेजल पारिख की भूमिका निभाएंगे, 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त 2017 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।