26 Apr 2024, 22:26:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भूकंप में फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, ट्वीट कर दी सेफ होने की सूचना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2016 11:14AM | Updated Date: Nov 15 2016 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा को न्यूजीलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है और इसी सिलसिले में वो फिलहाल न्यूजीलैंड में हैं। रविवार 13 नवंबर को वहां भूकंप आया था। हालांकि सिद्धार्थ को कोई नुकसान नही पहुंचा है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, सुबह उठने पर पता चला कि यहां भूकंप आया है। हम सब ठीक हैं।
 
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, मेरी दुआएं न्यूजीलैंड के लोगों से है। भूकंप आने के दो घंटे बाद वहां सुनामी भी आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्राइस्टचर्च से 95 किलोमीटर की दूरी पर मध्यरात्रि के बाद भूकंप आया था।’ सिद्धार्थ को क्राइस्टचर्च बहुत पसंद है। उन्होंने कहा था, ‘यहां आकर मैं यंग फील करता हूं। यहां की जनसंख्या कम है इसलिए भारत के लोगों को यह जगह बहुत पसंद आता है।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »