26 Apr 2024, 09:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐ दिल है मुश्किल सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2016 8:00PM | Updated Date: Oct 14 2016 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सिनेमा मालिकों के एक समूह ने पाकिस्तानी कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और गोवा में प्रदर्शित करने से इनकार कर दिया। इस फैसले से दीपावली पर रिलीज होने जा रही करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ मुसीबत में फंसती नजर आ रही है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। सिनेमा ओनर्स एग्जिबिटर्स असोसिएशन आॅफ इंडिया (सीओईएआई) ने अपनी एक बैठक में यह फैसला किया। इस फैसले के दायरे में मुख्य रूप से सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघर आएंगे सीओईएआई ने पिछले महीने हुए उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी के बीच यह फैसला किया। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद के अलावा ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। 

असोसिएशन के अध्यक्ष नितिन दातार ने पत्रकारों को बताया कि किसी राजनीतिक दबाव की वजह से नहीं बल्कि लोगों की ‘‘देशभक्ति की भावना’’ को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 
 
‘‘सीओईएआई ने फैसला किया है कि देशभक्ति की भावना और हमारे देश के राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए हमारे सभी सदस्य और प्रदर्शक ऐसी फिल्में प्रदर्शित करने से परहेज करेंगे जिनमें पाकिस्तानी कलाकारों, तकनीशियनों, निदेशकों, संगीत निर्देशकों वगैरह ने काम किया हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे असोसिएशन के तहत सिंगल स्क्रीन थिएटर और कुछ मल्टीप्लेक्सों सहित कई सदस्य हैं। हमारे सदस्य महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हैं। चीजें (भारत-पाक संबंध) सामान्य होने तक यह फैसला जारी रहेगा।’’ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज में पिछले महीने भी उस वक्त मुश्किल आई थी कि राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पाकिस्तानी अभिनेताआेंं को अल्टीमेटम जारी कर उन्हें भारत छोड़ने को कहा था और उन पर पाबंदी लगाने की मांग भी की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »