26 Apr 2024, 10:10:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा, झूठी हंसी हंसते हैं करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2016 12:43PM | Updated Date: Oct 10 2016 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करण जौहर निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग से लेकर प्रोडक्शन और डायरेक्शन भी करण ने संभाला है। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है, और इससे कुछ ही दिन पहले अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने निर्देशक की पर्सनैलिटी के बारे में बयान दिया है कि करण फिल्मी पार्टियों में फेक स्माइल यानि झूठी हंसी के साथ पहुंचते हैं।
 
यह बात उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया के रेडियो टॉक शो नो फिल्टर नेहा में कही। टॉक शो के दौरान करण की बात निकली और सोनम ने यह कहा। सोनम ने कहा-वह हमेशा ऐसा करते हैं। तुम तो पार्टी की जान हो और जा रही हो, यह कहकर वह हमेशा हंसते हैं। ऐ दिल है मुश्किल करण की पहली लव ट्राएंगल फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और फवाद खान नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »