08 Sep 2024, 05:03:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था इमोशनल पोस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2024 4:00PM | Updated Date: Jul 26 2024 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर फराह खान और साजिद खान की मां मेनका ईरानी इस दुनिया में नहीं रहीं। 79 साल के उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। काफी लंबे समय से उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही थी। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, अस्पताल में उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले भी एक दफा उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, फिर तबीयत ठीक होने पर उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया था और वो अपने घर आ गई थीं। हालांकि, फिर अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद अब ये दुखद खबर सामने आई है।

कुछ समय पहले ही उनका 79वां जन्मदिन था। मां के बर्थडे पर फराह खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। फराह लिखा था, “पिछले ही महीने पता चला कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं। उनके जैसा बहादुर और मजबूत इंसान मैंने नहीं देखा। कई बार सर्जरी होने के बाद उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है।” मां को बर्थडे विश करते हुए फराह ने आगे लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मॉम। आज तुम्हारे घर वापस आने का सबसे अच्छा दिन है।”

मां को बर्थडे विश करते हुए फराह ने आगे लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मॉम। आज तुम्हारे घर वापस आने का सबसे अच्छा दिन है।” फराह ने ये पोस्ट 12 जुलाई को किया था। वहीं अब उसके 14 दिन बाद ही फराह के सिर से मां का साया हट गया। मेनका ईरानी का जावेद अख्तर से भी खास रिश्ता था। जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी और मेनका दोनों बहन थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »