27 Apr 2024, 05:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना ने तोड़ी सारी हदें, बोलीं - जयसिंह की कोख़ से रेपिस्‍ट पैदा होते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:22PM | Updated Date: Jan 23 2020 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी फ़िल्म 'पंगा' के प्रमोशन के दौरान निर्भया के दोषियों को माफ़ करने वाली बात सुनकर वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़क गईं। एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोश से दुष्कर्मी पैदा होते हैं। इंदिरा को 4 दिन उन दुष्कर्मियों के साथ जेल में रखना चाहिए। कंगना ने इंदिरा जयसिंह पर गुस्सा ज़ाहिर करते हुए कहा, "उस लेडी को उन लड़कों के साथ 4 दिन जेल में रखो. उनको रखना चाहिए। उनको ज़रूरत है। कैसी-कैसी औरतें होती हैं। जिनको बड़ी दया आती है।
 
कंगना ने आगे कहा, "ऐसी ही औरतों की कोख़ से ऐसे दरिंदे निकलते हैं। ये भी किसी की कोख़ से निकले हैं। उन्हीं की कोख़ ऐसी होती है, जिन्हें दया आती है, प्यार आता है इन दरिदों पर। बता दें कि इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ़ कर देना चाहिए। इंदिरा जयसिंह के इस बयान पर आशा देवी भड़क गई थीं।  उन्होंने कहा था कि उनकी इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई। वो सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा। अब वो दोषियों की माफ़ करने की अपील कर रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »