19 Apr 2024, 08:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकुमार राव की फिल्म तुर्रम खान का नाम अब होगा छलांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 2:50PM | Updated Date: Dec 8 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म तुर्रम खान अब छलांग नाम से रिलीज की जायेगी। निर्देशक हंसल मेहता की आने वाली फिल्म में राजकुमार राव और नुशरत भरूचा काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम पहले तुर्रम खान रखा गया था लेकिन अब मेकर्स ने इसे बदलकर छलांग रख दिया गया है। यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
 
तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'तुर्रम खान अब छलांग हो गई है। इसमें राजकुमार राव और नुशरत भरूचा साथ काम कर रहे हैं। निर्देशक हंसल मेहता होंगे। अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग इसे प्रोड्यूस करेंगे। टी-सीरीज की पेशकश में 31 जनवरी 2020 को ये फिल्म रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म छलांग एक सोशल कॉमेडी फिल्म है, जो उत्तर प्रदेश पर बेस्ड है। राजकुमार और नुशरत के साथ फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब भी नजर आने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »