मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीरें ओम ज्वेलर्स के इवेंन्ट कि जहां करिश्मा कपूर शिरकत करने पहुंची। इस दौरान 44 की करिश्मा मस्टर्ड कलर का स्ट्रेपलेस गाउन में नजर आईं। गाउन के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस को फ्लॉन्ट किया।
गाउन के साथ करिश्मा मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और लो-बन किए हुए नजर आ रही हैं। लेकिन लोलो की इन तस्वीरों में उनकी उम्र का असर साफ दिख रहा है। 90 के दशक की करिश्मा सुपरस्टार हुआ करती थीं। आज उम्र की वजह से उनकी सुंदरता कम होती जा रही है।इन लेटेस्ट तस्वीरों में भी करिश्मा मेकअप की मदद से उम्र का असर छुपाती दिख रही हैं। हालांकि, अपने इस ऑवओवर लुक में वो एक प्रिंसेस की तरह दिख रही हैं।