26 Apr 2024, 22:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘द फ्रेश प्रिंस...’ की साथी कलाकार के साथ फिर दिखे विल स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2015 10:47AM | Updated Date: Mar 31 2015 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। 2015 के ब्लैक गर्ल्स रॉक समारोह में विल स्मिथ और ‘द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर’ में उनकी साथी कलाकार रही टैटियाना अली एक बार फिर साथ दिखे। नेवार्क, न्यूजर्सी में आयोजित इस कार्यक्रम में स्मिथ (46) अपनी अभिनेत्री पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को पुरस्कार देने के लिए आए थे। स्मिथ ने जब मंच के पीछे बैठी उनकी साथी कलाकार रही अली को देखा तब वह उनके पास दौड़ कर पहुंचे। 1990 से 1996 तक चले एक कार्यक्रम में अली (36) ने स्मिथ की रिश्ते की बहन एश्ले बैंक्स का किरदार निभाया था। अभिनेत्री ने दोनों की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »