26 Apr 2024, 09:45:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 से हिमांशी खुराना एलिमिनेट होने के बाद भी काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। हाल ही में राखी सावंत ने हिमांशी खुराना का मजाक बनाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
इंस्‍टाग्राम पर डाले गए वीडियो में राखी सावंत हिमांशी खुराना की उस बात का मजा‍क बनाती दिख रही हैं, जिसमें वह बिस बॉस से कहती हैं कि लोग उन्‍हें पंजाब की ऐश्‍वर्या राय कहते हैं। राखी सावंत ने यह वीडियो मजाकिया तौर पर बनाया है।
 
इस वीडियो को अब तक 45 हजार से अधिक बार देखा गया है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.बता दें कि राखी सावंत को लेकर बिग बॉस के घर में सदस्‍य मजाक बनाते रहते हैं। एक एपिसोड में शेफाली जरीवाल और शहनाज गिल के बीच नोकझोंक हुई थी। इसमें शेफाली ने शहनाज को 'पंजाब की राखी सावंत' कहा था। इसके बाद राखी सावंत ने एक वीडियो जारी करके शेफाली पर भड़ास निकाली थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »