18 Apr 2024, 14:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड चीन में रिलीज की जायेगी। रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म गोल्ड 15 अगस्त, 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म 'गोल्ड' की कहानी सच्ची घटना पर आधरित है। फिल्म में भारत द्वारा 1948 के लंदन ओलंपिक में शानदार जीत हासिल करने के गौरवशाली क्षण को दिखाया गया है। 'गोल्ड' में अक्षय के अलावा मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी ने काम किया है। अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' अब चीन में 13 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म की टीम के सभी लोगों ने इसके चीन में रिलीज होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »