मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल और ग्रैब्रिएला हाल ही माता-पिता बने गैब्रिएला ने सीजेरियन विधि से बेटे को जन्म दिया और अभी भी वह अस्पताल में ही रीकवर कर रही है। इस बीच अर्जुन अपनी दोनों बेटियों के साथ अक्सर अस्पताल के बाहर देखे जाते है। जहां बेटे के आगमन की खबर को सुनकर अर्जुन और गैब्रिएला के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे है, वहीं हर कोई उनके लाडले बेटे की झलक देखने के लिए भी बेताब होगा। वैसे अगर आप अर्जुन के बेटे की पहली झलक देखने के लिए तरस रहे थे तो आपको अब गैब्रिएला का शुक्रिया अदा करना चाहिए। जी हां क्योंकि कुछ घंटे पहले ही गैब्रिएला ने अपने बेटे की पहली तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
सामने आई इस तस्वीर में अर्जुन अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे है। अर्जुन इस तस्वीर में बेटे को इतने प्यार से देख रहे है कि ये तस्वीर बेहद ही खास बन चुकी है। इस तस्वीर में अर्जुन और गैब्रिएला के बेटे का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन सफेद रंग के कपड़ों में लिपटे उनके बेटे के नन्हें-नन्हें हाथ जरुर दिखाई दे रहे है।