27 Apr 2024, 04:22:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शादी से इंकार पर सिरफिरे ने किशोरी को मारा चाकू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:30PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एकतरŸफा प्यार में एक सिरफिरे प्रेमी ने एक किशोरी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी युवक ने खुद पर भी ताबड़तोड़ वार किए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जावर पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम ललवाड़ा की निवासी आठवीं कक्षा की ये छात्रा (13) साइकिल से पास के ही गांव अटूटखास पढ़ने जाती थी। कल गांव के ही युवक  प्रदीप (22) ने उसका पीछा कर रास्ते में उसे रोका और उससे शादी करने की बात कही।

किशोरी ने जब इससे इंकार किया तो आरोपी ने चाकू से उस पर कई वार किये और उसे गंभीर रूप से घायल कर वहीं सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। छात्रा के साथ उसकी कुछ सहेलियां भी थीं, जो बुरी तरह घबरा गई और उन्होंने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक की तलाश शुरु की, इसी दौरान वह भी एक खेत में लहूलुहान मिला। उसने चाकू से आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे भी जिला अस्पताल ले जाया गया। जावर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »