26 Apr 2024, 21:49:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में उमस से लोग मंगलवार को भी रहे परेशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 2:44PM | Updated Date: Jul 10 2018 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, यहां न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां सुबह से लोग पसीने से तरबतर रहे और दिन चढ़ने के साथ ही लोगों की दुश्वारियां बढ़ती गईं। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में हल्की बारिश का अनुमान है।  यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिल्ली का सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »