27 Apr 2024, 06:39:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में आज सुबह से ही खिली तेज धूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 2:38PM | Updated Date: Apr 21 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से ही तेज धूप होने से गर्मी का असर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज तेज गर्म हवाए चलने का अनुमान है। मौसम अधिकारियों ने बताया अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने कल भी यहां ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।  कल यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »