27 Apr 2024, 03:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिंदा बच्‍चे को मरा हुआ बताने वाले मैक्‍स अस्‍पताल का लाइसेंस रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 5:33PM | Updated Date: Dec 8 2017 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जिंदा शिशु को मृत बताए जाने के मामले में उत्तर पश्चिम दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस दिल्ली सरकार ने रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि नवजात शिशु को मृत बताने वाले शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और इस तरह की लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है।
 
जैन ने कहा कि यह मामला 30 नवबर का है और इसके सामने आने के बाद सरकार ने एक जांच समिति का गठन किया था जिसकी दो दिन पहले प्रारंभिक रिपोर्ट में अस्पताल की लापरवाही सामने आई थी। जैन ने बताया कि इस मामले की अंतिम रिपोर्ट आ गई है जिसमें अस्पताल की लापरवाही पाई गई है। आपराधिक लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल को पहले भी नोटिस भेजे गए और इसकी तीन गलतियां पाई गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »