27 Apr 2024, 09:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ग्रेटर नोएडा में मां और बेटी की बेरहमी से हत्या, बेटा गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2017 12:31PM | Updated Date: Dec 6 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नॉएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के एक फ्लैट से दोहरी हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरा इलाका सन्न है। जानकारी के मुताबिक गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में मां और उसकी मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों मां-बेटी की खून से सनी लाश बंद फ्लैट के अंदर पाई गई है।
 
मृतकों की पहचान अंजलि अग्रवाल (35) और उसकी बेटी मणिकनिका (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला अंजलि का 15 साल का बेटा प्रखर उर्फ राघव घर से गायब बताया जा रहा है। हत्या के कारणों का पुलिस पर पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »