26 Apr 2024, 21:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओखी दिल्ली पर हुआ महरबान, जल्द छटेंगे धुंध के बादल: नासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2017 12:09PM | Updated Date: Dec 6 2017 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण भारत में अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद अब ‘ओखी’ तूफान ने गुजरात-महाराष्ट्र की ओर अपना रुख किया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात तट पर पहुँचने के पहले ही तूफ़ान की ताकत कम हो गयी है| ऐसा मना जा रहा है कि गुजरात पर इसका असर कम होगा लेकिन जानकारों की मानें तो यह तूफ़ान दिल्ली के प्रदूषण और धुंध के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है|
 
यह दावा अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने किया है। नासा ने एक चित्र जारी किया है जिसमें ओखी गुजरात और महाराष्ट्र की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। नासा अर्थ ने वेबसाइट पर अपडेट पोस्ट में कहा है कि वायु प्रदूषण और धुंध उत्तर भारत के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है और ‘ओखी’ के आने से उत्तर भारत को धुंध और वायु प्रदूषण से मुक्ति मिल सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »