26 Apr 2024, 22:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

पत्नी और साली को गोली मार NSG कमांडो ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 6:16PM | Updated Date: Dec 5 2017 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुड़गांव में एक नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (NSG कमांडो) ने पत्नी और साली को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार सुबह मानेसर के एनएसजी कैंप में हुई।
 
दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, कमांडो ने सर्विस रिवॉल्वर से गोलियां चलाई हैं। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है।
 
एसीपी मानेसर, धर्मवीर सिंह ने बताया कि कमांडो जितेंद्र कुमार एनएसजी कैंपस के मकान नंबर 42 में फैमिली के साथ रहता था। सुबह किसी बात पर जितेंद्र ने सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी गुदन और साली खुशबू को गोली मारी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। पत्नी और साली को रॉकलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »