27 Apr 2024, 04:53:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दोस्त की हत्या कर शव को टुकड़ों में काट फ्रिज में रखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 12:03PM | Updated Date: Oct 15 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली इलाके में हत्या की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आयी है जिसने सबको सकते में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक का शव उसी के दोस्त के कमरे के फ्रिज से टुकड़ों में पॉलीथीन में पैक बरामद हुआ है। घटना महरौली इलाके के सैदुल्लाजाब गांव के मकान नंबर 492 की बताई जा रही है। मृतक का नाम विपिन जोशी है जो 10 अक्टूबर से लापता था, 12 अक्टूबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई जिसके बाद से उसकी तलाश पुलिस कर रही थी।
 
मृतक उत्तराखंड का रहने वाला है जो एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था।विपिन के परिवार को शक है कि बादल मंडल ने ही उसकी हत्या की है. परिवार के लोगों ने बताया कि वह एक वेटर था और वह अपने दोस्त के साथ रूम शेयर करता था। हमें शक है कि उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की और फरार हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »