27 Apr 2024, 05:17:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

5 स्टार होटल में महिला से रेप की कोशिश, CCTV कैमरे में कैद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 12:36PM | Updated Date: Aug 18 2017 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के एक फाइव स्टार में छेड़छाड़ की बड़ी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। होटल के सिक्योरिटी मैनेजर पर एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। तस्वीरों में सिक्योरिटी मैनेजर पवन दहिया होटल के गेस्ट रिलेशन में काम करने वाली महिला की साड़ी खींचते हुए नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि उस वक्त एक दूसरा कर्मचारी भी वहां खड़ा था। तैंतीस साल की पीड़ित महिला कर्मचारी के मुताबिक पवन दहिया कई महिनों से उसे परेशान कर रहा था।

बीते उन्तीस जुलाई को जब पवन का बर्थडे था तो उसने अपने रूम में बुलाया था। महिला ने कहा कि आरोपी पवन ने उसे गिफ्ट दिलवाने की भी बात कही थी। बाद में महिला ने छेड़खानी की शिकायत एचआर डिपार्टमेंट में की तो वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में महिला ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने में सिक्योरिटी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया।
 
33 साल की पीड़ित महिला के मुताबिक वो एरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में पिछले 2 साल से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में काम कर रही है। पिछले कई महीनों से होटल का सिक्योरिटी मैनेजर पवन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था। 29 जुलाई को जब उसका बर्थडे था तो पवन ने उसे अपने रूम में बुलाया और उसका पल्लू खींचने लगा। महिला के मुताबिक उस वक़्त पवन कह रहा था कि होटल में एक रूम में आज उसे उसके साथ ही रहना है। उसने क्रेडिट कार्ड निकाल कर मनपसंद गिफ्ट दिलवाने की बात भी कही। इसी बीच पवन के कमरे में होटल का एक और कर्मचारी आ गया और मौका पाकर पीड़ित महिला कमरे से निकल गयी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »