26 Apr 2024, 07:55:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

ब्लूव्हेल गेम चलाने पर कड़ी कार्रवाई: रविशंकर प्रसाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 5:00PM | Updated Date: Aug 16 2017 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ब्लूव्हेल गेम पर रोक लगाने के सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएंगी। प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस गेम को लेकर सरकार को कई तरह की शिकायतें मिली थी जिसके बाद इस पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस गेम का संचालन करने वाली कंपनियों और प्लेटफार्म को इसे बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए है। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम में इस तरह के गेम की परिकल्पना को स्वीकार नहीं किया गया है। संबंधित प्लेटफार्म को सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा और इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। इस गेम को खेलने वाले बच्चों के आत्महत्या करने के संबंध में देश भर से कई मामले सामने आए थे। इसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »