26 Apr 2024, 12:39:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

विदेश यात्रा पूरी कर भारत लौटे पीएम सुषमा स्‍वराज ने किया स्‍वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 5:57PM | Updated Date: Jun 28 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने दौरे को पूरा करके आज अपने देश लौट आए है। वह पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा पर गए थे। भारत पहुंचने पर मोदी का स्‍वागत विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने किया। पीएम मोदी की 95 घंटे की यात्रा शेड्यूल काफी व्‍यस्‍त रहा है। इस यात्रा में पीएम के करीब 33 घंटे का समय एयर इंडिया बोइंग की उड़ान में ही बिताया है। यात्रा के दौरान मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की है। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती है। 
 
पीएम मोदी ने 26 जून को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से पहली मुलाकात की थी। अमेरिका में मोदी ने ट्रंप के साथ मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मजबूत करने का संकल्‍प किया। भारत और अमेरिका ने पाकिस्‍तान से अनुरोध किया कि वह सुनिश्चित करे कि उसकी धरती का इस्‍तेमाल सीमा पर आतंकी हमलों के लिए न करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »