26 Apr 2024, 06:05:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 10:27AM | Updated Date: Jun 23 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रोहिणी इलाके में पुलिस ने स्पा की आड़ में चल रहे देहव्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने स्पा चलाने वाले दो लोगों व दस युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।      

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रोहिणी नार्थ थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर सात में स्थित एक स्पा में देह व्यापार का धंधा चलाने की सूचना मिली। 
 
दो हजार रुपए में सौदा तय होने के बाद सिपाही को एक लड़की अंदर बने कमरे में ले गयी। सिपाही ने पाया कि अंदर में चार कमरे बने हुए हैं। जिनमें बिस्तर लगे हुए हैं। सिपाही ने स्पा के बाहर मौजूद टीम को फोन कर इशारा कर दिया। पुलिस की टीम ने तुरंत स्पा पर छापा मारा और वहां मौजूद दस युवतियां समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »