27 Apr 2024, 09:53:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर परिवार को लूटा, चार महिलाओं से गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2017 10:39AM | Updated Date: May 25 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रेटर नोएडा। जेवर से बुलंदशहर जा रहे पूरे परिवार के साथ बीती रात करीब 1:30 बजे कुछ बदमाशों ने बंधक बनाकर रेप करने के साथ ही लूटपाट की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि कार सवार पूरा परिवार जेवर से बुलंदशहर जा रहा था। इस कार में कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। ये लोग एक्सप्रेसवे से गुज रहे थे कि कार के दो टायर पंचर हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले। बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी।

एसएसपी ने बताया कि जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने 44 हजार रुपए नकद और महिलाओं के जेवरात लूट लिए। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बदमाशों ने उनके साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »