26 Apr 2024, 23:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली के गुरुग्राम में चलती कार में 22 साल की युवती से रातभर गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 10:18AM | Updated Date: May 15 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चंद रोज पहले ही देश की की सबसे बड़ी अदालत ने निर्भया कांड के दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी थी। निर्भया कांड और उसके बाद सजा से भी लगता है दरिदों ने कोई सबक नहीं लिया है। गैंगरेप के सबसे ताजा मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सामने आया है। आरोप है कि नॉर्थ ईस्ट की एक लड़की का तीन अज्ञात युवकों ने अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप किया और फिर उसे कार से फेंक दिया।

गुरुग्राम के सेक्टर 17 में 13 मई की रात को 22 साल की नॉर्थ ईस्ट की एक लड़की का गैंगरेप हुआ है। लड़की गुरुग्राम के सेक्टर-17 में ही रहती है. लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो अपने दोस्त के साथ 13 तारीख को कनॉट प्लेस गई थी। वो रात को जब 2 बजे के करीब लौटते वक्त गुरुग्राम में अपने घर के पास पहुंची तो मारुति स्विफ्ट कार में बैठे तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया और फिर चलती कार में उसका गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद लड़की को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कार से फेंक कर आरोपी फरार हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »