27 Apr 2024, 04:39:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्लीः रन-वे पर आमने सामने टकराने से बचे दो विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2017 11:40AM | Updated Date: Feb 25 2017 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब रन-वे पर दो विमान आमने सामने आ गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों विमानों में कुल मिलाकर करीब 400 यात्री सवार थे।
 
सूत्रों के अनुसार स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी15 को एटीसी ने उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी। इस विमान की उड़ान अहमदाबाद से दुबई निर्धरित थी और  जब विमान उडान भरने के लिए रन-वे पर पूरी रफ्तार पर  था तो एटीसी कन्ट्रोलर ने देखा कि रन-वे के बीचोंबीच इंडिगो का एक विमान खड़ा है। एटीसी ने तुरंत इसकी जानकारी स्पाइस जेट के पायलट को दी जिसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को आपस में टकराने से बचा लिया।
 
दोनों एयरलाइन्सों ने अब तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हालांकि स्पाइस जेट के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है। जबकि इंडिगो के प्रवक्ता ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। 
 
बताया जा रहा है कि इंडिगो के विमान को एटीसी ने रन-वे क्लियर करने के लिए पहले ही निर्देश दे दिया था लेकिन किसी कारणवश इंडिगो का विमान घटना के समय रन-वे पर ही खड़ा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »