27 Apr 2024, 01:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डेंगू के विरुद्ध अभियान के लिए धन्यवाद: केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:56AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू से बचाव के लिए राजधानी में चलाए जा रहे अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे सफल बनाने के लिए दिल्लीवासियों का शुक्रिया अदा किया है। सोमवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष के मुकाबले डेंगू के मामलों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली में इस वर्ष अब तक डेंगू के 467 मामले सामने आए हैं जबकि पिछले वर्ष यही आंकड़ा 830 था। इस वर्ष 12 अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 के बाद से ही दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार कमी आई है। 2015 में दिल्ली में डेंगू के कारण 60 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में इस बार उम्मीदों के मुताबिक डेंगू पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। केजरीवाल ने डेंगू से बचाव को लेकर एक सितंबर से इस अभियान की शुरुआत की थी  मुख्यमंत्री ने इस जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्लीवासियों के प्रयासों की प्रशंसा की है। उन्होंने इसके साथ ही राजधानी के लोगों से 15 नवंबर तक सतर्क रहने की अपील की है। गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में विशेषज्ञों ने दिल्ली सरकार को इस बार डेंगू के मामलों में वृद्धि को लेकर आगाह किया था। केजरीवाल ने इसके मद्देनजर संबंधित विभागों को निर्देश देकर खुद डेंगू के विरुद्ध एक बड़े अभियान की शुरुआत की थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »