26 Apr 2024, 19:51:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PM मोदी शुक्रवार को यूएई की यात्रा पर जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:43PM | Updated Date: Aug 23 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए  शुक्रवार को यूएई की यात्रा पर जाएंगे। पिछले चार वर्ष के दौरान श्री मोदी की यूएई की यह तीसरी यात्रा होगी। इस मौके पर श्री मोदी को यूएई के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘आर्डर आॅफ जायेद’ से नवाजा जायेगा। गत अप्रैल में यूएई के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने दोनों  देशों के बीच व्यापक रणनीतिक स्तर पर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में  श्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर उन्हें यह सम्मान दिये जाने की  घोषणा की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »