27 Apr 2024, 02:36:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

व्यापमं घोटाला : युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2015 2:08AM | Updated Date: Jul 7 2015 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला और व्यापमं घोटाले को कवर कर रहे पत्रकार की मौत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग की। मार्च के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बराड़ ने कहा, ‘‘हम घोटाले के मामले में मौतों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग करते हैं।’’ मार्च युवा कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ और यह जंतर मंतर पर संपन्न हुआ। बराड़ ने कहा कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच तब तक मुमकिन नहीं है जब तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहते हैं क्योंकि जांच एजेंसियां राज्य सरकार के अंतर्गत काम करती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »