08 May 2024, 06:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनाव परिणामों का स्वागत किया बीएमएस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 6:33PM | Updated Date: May 24 2019 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने 17वीं लोकसभा के चुनाव परिणामों का स्वागत करते हुये शुक्रवार को कहा कि यह परिणाम भारतीय लोकतंत्र की व्यापकता और परिपक्वता का एक अनूठा उदाहरण है। बीएमएस के महामंत्री बृजेश उपाध्याय ने यहाँ कहा कि जनता को जाति, धर्म और भाषा आदि में बाँट कर राजनीति करने वाले लोगों को और राजनैतिक दल के रूप में अपनी दुकान चलाने वाले झंडाबरदारों को इस चुनाव ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता खोखले नारों, लुभावनी घोषणओं, तिकड़मों को बेनकाब कर स्वस्थ, स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि जनमत यह परिपक्व निर्णय है और लोगों की सरकार से बहुत अपेक्षाएँ हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनमत की इच्छाओं को पूरा करने में प्रशासनिक ढाँचे में सुधार करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »