27 Apr 2024, 02:37:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल बोले - बीजेपी फिर सत्ता में आई तो ये नेता होगा जिम्‍मेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 6:27PM | Updated Date: Apr 25 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को सभी राज्यों में कमजोर करने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर चुनाव के बाद बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो इसके लिए सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। केजरीवाल ने आप का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी राज्यों में विपक्ष के गठबंधन को कमज़ोर करने की कोशिश की है।
 
उन्होंने कहा - 'मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी और अमित शाह जी की जोड़ी अगर दोबारा सत्ता में आती है तो इसके लिए केवल और केवल एक ही शख़्स ज़िम्मेदार होगा और वह है राहुल गांधी। केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (राहुल गांधी) उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, हरियाणा गोवा, चंडीगढ़ में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की है यह अच्छी बात नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »