26 Apr 2024, 20:34:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने दिल्ली की छह सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 11:28AM | Updated Date: Apr 22 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन सहित लोकसभा चुनाव के लिए आज छह उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 419 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। पार्टी ने श्रीमती दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा श्री माकन को नयी दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतरा है।
 
पार्टी नेजे पी अग्रवाल को चांदनी चौक, अरविन्द सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली, महाबल मिश्र को पश्चिमी दिल्ली तथा राजेश लिलोथिया को उत्तर पश्चिमी दिल्ली(सु) सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है। सात लोकसभा सीटों वाले दिल्ली में कांग्रेस के अब दक्षिण दिल्ली से अभी प्रत्याशी घोषित होना शेष है। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्व में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »