27 Apr 2024, 09:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की सुध नहीं ले रही सरकार:प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 9:49PM | Updated Date: Mar 24 2019 9:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओ की हालत पर चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। वाड्रा ने ट्वीट किया,‘‘उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ राज्य कर्मचारी का दर्जा माँग रही हैं। भाजपा सरकार ने उनकी पीड़ा सुनने की  बजाय उन पर लाठियाँ चलवाईं। मेरी बहनों का संघर्ष, मेरा संघर्ष है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ उत्तर प्रदेश की आशाकर्मी नौ माह के लिए एक गर्भवती महिला के स्वास्थ की जिम्मेदारी उठाती हैं जिसके लिए उन्हें मात्र 600 रुपये मिलते हैं। भाजपा सरकार ने कभी उनकी मानदेय में बढ़ोतरी की सुध नहीं ली। उन्हें जुमले नहीं, जवाब चाहिए। ’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »