27 Apr 2024, 08:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

बस में चलाए थे चाकू, कटी हुई उंगली से पकड़ा गया बदमाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2019 2:24AM | Updated Date: Mar 21 2019 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नई दिल्ली अपनी ही कटी हुई उंगली से एक शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह कटी उंगली पुलिस के लिए अहम सुराग बनी। जेब काटने के दौरान हुई हाथापाई में आरोपी की उंगली उसी के चाकू से कटकर अलग हो गई थी। मामला विकासपुरी थाना क्षेत्र का है। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि कटी उंगली के फिंगर प्रिंट से आरोपी की पहचान हुई। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस के अनुसार, दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात को अंजाम देने वाला चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। विकासपुरी में चलती बस में दोनों ने लूट की थी।
 
जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पास हुई थी। पुलिस ने रोहिणी के राहुल (24) और सुल्तानपुरी के धर्मबीर (35) को गिरफ्तार किया है। राहुल पर पहले भी लूट और स्नैचिंग के 4 मामले दर्ज हैं। धर्मबीर पर लूट, स्नैचिंग और चोरी के 7 मामले दर्ज हैं। उंगली के फिंगर प्रिंट पुलिस ने अपने डेटा बैंक से मिलाए। फिंगर प्रिंट राहुल से मैच हुए। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को पश्चिमी दिल्ली में बस में एक जेब कतरे की उंगली कटकर गिर गई थी। वह लोगों को चाकू घोंपकर उनकी जेबें साफ कर रहा था, इसी चक्कर में उसकी खुद की उंगली कटकर गिर गई। उसके चाकू के वार ने बस में खून-खून कर दिया और 3 यात्री घायल हो गए। बस सवार 26 साल के शिकायतकर्ता रंजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाइयों धर्मेंद्र, मुकेश यादव और अनिल यादव के साथ पीरागढ़ी में आरटीवी में चढ़े थे। उन्हें जनकपुरी जाना था। बस में बहुत भीड़ थी, विकासपुरी के पास करीब 20 साल के दो नौजवान बस में चढ़े।
 
रंजीत ने बताया, भीड़ ज्यादा होने के कारण हमने उतर जाना बेहतर समझा, लेकिन नीचे उतरते ही अहसास हुआ कि जेब कट चुकी है। ड्राइवर से तब तक बस रोके रखने को कहा जब तक सबकी चेकिंग नहीं हो जाती। चारों लोगों ने बस के यात्रियों की चेकिंग की और संदिग्ध के पास उनका पर्स मिला। रंजीत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने संदिग्ध को फ्लोर पर पर्स रखते देखा था। जब उससे पूछताछ करने पर उसके साथी ने चाकू निकाल लिया और वहां से भागने की कोशिश में लोगों को चाकू घोंपने लगा। धर्मेंद्र के बाजू पर चाकू लगा, उसने अनिल के पेट में चाकू घोंपा और मुकेश को भी गायल कर दिया। इसी दौरान उसकी उंगली कटकर गिर गई। यात्रियों ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया और तीनों अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »