27 Apr 2024, 08:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली के मुंडका केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 3:54PM | Updated Date: Mar 18 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मुंडका स्थित स्वर्ण पार्क इलाके में स्थित एक कारखाने में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग को सुबह 11 बजकर करीब 35 मिनट पर इसकी सूचना मिली और तुरंत ही 20 अग्निशमन वाहनों को वहां के लिए रवाना कर दिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक अन्य घटना में गोविंदपुरी इलाके में एक दुकान में आग लग गई। वहां फौरन तीन दमकल वाहन भेजकर आग पर काबू पा लिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »