26 Apr 2024, 19:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में बादलों की लुका - छिपी, वायु गुणवत्ता सामान्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 1:02PM | Updated Date: Feb 22 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहें और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय वायू प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु की गुणवत्ता ‘सामान्य’ रही।  वायु का गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजे 189 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवाएं चलने के आसार हैं। बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »