26 Apr 2024, 05:32:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

प्रियंका-सिंधिया बदलेंगे उत्तर प्रदेश की तस्वीर: राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 5:38PM | Updated Date: Jan 23 2019 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदलने के लिए वह युवा नेताओं की अहम भूमिका चाहते हैं। गांधी ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधियां सशक्त राजनेता हैं और दोनों की भूमिका उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के लिहाज से अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि गांधी ने आज ही श्रीमती वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश और सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। गांधी ने नए प्रयोग करते हुए प्रदेश में दो प्रभारी महासचिव नियुक्त किए हैं। अब तक वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव रहे हैं और उन्हें अब हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »