26 Apr 2024, 16:33:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 1:26PM | Updated Date: Jan 23 2019 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। अधिकारी ने बताया कि आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गलवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी रेलवे ने बताया कि उत्तर जाने वाली 21 ट्रेनें खराब मौसम के कारण तय समय से देरी से चल रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »