26 Apr 2024, 11:12:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब पाकिस्तान को बधाई देकर फंसे शाहिद अफरीदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 10:37AM | Updated Date: Nov 21 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। शाहिद अफरीदी कुछ भी करे, उनके फैंस के अच्छे-बुरे कमेंट्स आ ही जाते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से अफरीदी सिर्फ विवादों के कारण ही चर्चा में आ रहे हैं। पहले कश्मीर संबंधी विवादित बयान और अब पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट पर ट्वीट पर फैंस उनकी जमकर क्लास ले रहे हैं। 
 
दरअसल अबुधाबी के मैदान पर पाकिस्तान चौथी पारी में मिला 179 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। पाकिस्तान की मैच में महज 4 रन से हार हुई थी। इधर, अफरीदी ने पाकिस्तानी टीम का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट कर दिया। अफरीदी ने ट्विट में लिखा- क्रिकेट की एक महान गेम। टेस्ट मैच क्रिकेट का सबसे अच्छा फॉर्मेट है। न्यूजीलैंड टीम को अप्रत्यक्ष जीत की बधाई।
 
पाकिस्तान भी अच्छा लड़ा। फैंस को अफरीदी द्वारा पाकिस्तान टीम को अच्छा लड़ने की दी गई बधाई नहीं बची। एक फैंस ने लिखा- ओह चुप कर भाई, किस बात की अच्छी लड़ाई? तुम लोगों की ऐसी बातों से ही यह हो रहा है आज। वहीं, एक ने लिखा- अच्छी लड़ाई? भाई 170 नहीं बनते इनसे किस बात की अच्छी लड़ाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »