26 Apr 2024, 07:51:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद कैफ और शोएब अख्तर ने दिखाई खेल भावना, किया कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 12:46PM | Updated Date: Jul 10 2018 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 सीरीज पर कब्जा किया, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने आॅस्ट्रेलिया को हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम की। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों और कुछ खिलाड़ियों ने दोनों ही टीम की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। लेकिन कुछ देशभक्तों को ये खेल भावना पसंद नहीं आई।
 
दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दोनों मैचों पर ट्वीट किया था, लेकिन पाकिस्तान को लेकर किया गया पोस्ट कुछ लोगों को खटक गया और उन्होंने कैफ को उल्टा सीधा बोलकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी दोनों ही टीमों को बधाई दी थी, लेकिन कुछ पाकिस्तानियों को भी यह बात अच्छी नहीं लगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »