27 Apr 2024, 02:35:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित होंगे विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 3:09PM | Updated Date: Jun 8 2018 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों के कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को पिछले दो वर्षां में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड के लिये प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया कि विराट का पिछले दो सत्रों वर्ष 2016-17 और 2017-18 में प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा था और उन्हें इस वर्ष के पॉली उमरीगर अवार्ड के लिए चुना गया है।
 
भारतीय कप्तान को 12 जून को बेंगलुरू में बीसीसीआई अवॉर्ड में सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई सभी आयु वर्ग के शीर्ष घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को सम्मानित करता है। विराट को जहां बोर्ड अपने शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित करेगा वहीं महिला क्रिकेटरों में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को भी वर्ष 2016-17 और क्रमश: 2017-18 में उनके प्रदर्शन के लिए महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
 
विजेताओं को दी बधाई
बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा, बीसीसीआई के अवार्ड हमारे लिए एक समारोह की तरह हैं जहां क्रिकेट के पुराने दिग्गज, वर्तमान खिलाड़ी और उभरते हुए नए युवा सभी एक छत के नीचे आकर मिलते हैं। बीसीसीआई के लिए यह एक मौका है जब वह अपने क्रिकेटरों की मेहनत और प्रयासों को अवॉर्ड के रूप में पुरस्कृत कर सकता है।  
वहीं बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कहा, हर वर्ष हम चैंपियनों को उनके चैंपियन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करते हैं। अवॉर्ड खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और अगले सत्रों में अच्छा खेल दिखाने के लिए प्रेरित करते हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) को वर्ष 2016-17 के सत्र में बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंटों के बेहतरीन संचालन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ के पुरस्कार और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को 2017-18 में बेहतरीन संचालन के लिए चुना गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »