26 Apr 2024, 20:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बाद बोले दिनेश कार्तिक - हमने इस मैच को हल्‍के में लिया था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 12:48PM | Updated Date: May 10 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर एक तरफ जहां मुंबई के कप्तान के कप्‍तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए तो वहीं कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक उतने ही निराश दिखे। हार के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा - 200 या उससे ज्यादा रन हमेशा एक बड़ी चुनौती है। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। यह एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट था।
 
पावरप्ले में हमने विकेट गंवाए वो सबसे निराशाजनक था और उसके बाद हम खेल में नहीं थे। हमने इस मैच को एक आसान रुप से लिया। हमें अपने कौशल स्तर को बढ़ाने की जरुरत है और यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। इस तरह की हार हमें नीचे ले जा सकती है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में केकेआर की पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई। आईपीएल में अब तक की उसकी यह सबसे बड़ी हार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »