नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आज अपनी पत्नी एवं अदाकारा अनुष्का शर्मा को उनके 30वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान। सबसे सकारात्मक और ईमानदार इंसान। लव यू। विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 नवंबर को देश से बाहर शादी की थी।